होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के आवाह्न पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भवन मंदिर में...

प्रधानमंत्री के आवाह्न पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भवन मंदिर में की साफ सफाई,

बिल्सी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश के मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिल्सी विधायक श्री हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके साथ ही विधायक ने नगर एवं क्षेत्र की जनता से अपील की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनायें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, संजीव वाष्र्णेय, दीपक चौहान, गगन राठी, आदित्य माहेश्वरी, सभासद राहुल माहेश्वरी, उमेश बाबू, अजीत गुर्जर, प्रदीप गुप्ता, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने मंडी समिति गेस्ट हाउस में अंबियापुर ग्रामीण मंडल की बैठक कर भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के आगमन के उपलक्ष्य में राम भक्तों से 22 जनवरी को भव्य रामोत्सव एवं दीपोत्सव के रूप मे मनाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here