
बिल्सी।भारत विकसित संकल्प यात्रा आज विकासखण्ड अंबियापुर के ग्राम बेन और रायपुर पहुंची, यात्रा पहुंचने पर मोदी योगी सरकार की जनहित से जुडी जानकारियां ग्रामवासियों को दी गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि मोदी राज में सभी के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है उन्होंने कल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर ऐतिहासिक दिन बताते हुए सभी से दीपावली उत्सव मनाने का आवाहन किया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगरमंत्री तेजप्रताप ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने सभी को श्री राम मंदिर बनने पर बधाई देते हुए खुशियां मनाने की अपील की इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी व सरकारी कर्मचारी अधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

























