होम राज्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस अपने दम पर अलीगढ़ से लड़ेगी लोकसभा चुनाव – अमर उजाला...

कांग्रेस अपने दम पर अलीगढ़ से लड़ेगी लोकसभा चुनाव – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


कांग्रेस अपने बल पर अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के मैलरोज बाईपास स्थित एक लॉज में कांग्रेस का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष राजकुमार रावत ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, अनवर अखिल, अजय शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कौशलेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत पाराशर रहे।

मंच पर पूर्व अध्यक्ष गिरवर शर्मा, पूर्व मंत्री श्यौराज जीवन, शेरपाल सिंह सविता, नागेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमित ठाकुर रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ रूपेश पाठक, सागर सिंह तोमर, अमित उपाध्याय रिंकू, गौरांग देव चौहान,  पंडित शमीम अहमद, कांची लाल भारती, नितिन चौहान, दिलीप करोति, रॉबिन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here