होम राज्य Woman gets her transgender husband murdered in Telangana; Arrested Along with killers...

Woman gets her transgender husband murdered in Telangana; Arrested Along with killers | तेलंगाना में महिला ने अपने ट्रांसजेंडर पति की हत्या कराई: कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से 18 लाख में डील की थी; दोनों का एक बच्चा भी था

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • तेलंगाना में महिला ने अपने ट्रांसजेंडर पति की हत्या करवा दी; हत्यारों सहित गिरफ्तार

हैदराबाद26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना में एक महिला (30) ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से अपने ट्रांसजेंडर पति (35) की हत्या करा दी। उसने अपने पति को मारने के लिए दो लोगों से 18 लाख रुपए में डील की थी। इसमें से उसने 4.6 लाख रुपए चुका भी दिए थे। दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने 11 दिसंबर को उसके पति की हत्या कर दी। महिला कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।

शुरुआत में पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को जो सबूत मिले उनके आधार पर शनिवार को पुलिस ने महिला और दोनों किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी रविवार को सामने आई है। मामला तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले का है।

क्या था मामला…

पुलिस के मुताबिक, इस कपल ने 2014 में शादी की थी और 2015 में उन्हें एक बच्चा हुआ। 2019 में पति जेंडर री-असाइनमेंट सर्जरी कराकर महिला बन गया। इसके बाद से ही दोनों अलग रह रहे थे। महिला एक प्राइवेट स्कूल में अकाउंटेंट के तौर पर काम करती थी। वह अपने और अपने बच्चे के लिए अपने ट्रांसजेंडर पति से मेंटेनेंस की मांग कर रही थी।

इस वजह से उसके ट्रांसजेंडर पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह महिला के स्कूल जाकर हंगामा करने लगा। इस हंगामे के चलते स्कूल मैनेजमेंट ने महिला को नौकरी से निकला दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने अपने पति के मर्डर का फैसला किया। महिला ने इस काम को अंजाम देने के लिए दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से संपर्क किया। दोनों ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति को बीयर पिलाई और फिर तकिए से दम घोंटकर मार डाला।

ये खबरें भी पढ़ें…

पुणे में पत्नी ने पति को मुक्का मारा, मौत:जन्मदिन पर दुबई न ले जाने और सालगिरह पर तोहफा न देने से नाराज थी

महाराष्ट्र के पुणे में 36 साल के एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वारदात 24 नवंबर 2023 की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कर्नाटक में कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मर्डर किया:फोन नहीं उठा रही थी, रात में 150 कॉल किए

कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर (34) ने फोन नहीं उठाने पर अपनी पत्नी प्रतिभा (24) की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना 6 नवंबर की है। पत्नी ने 11 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह होसकोटे के पास अपने मायके में थी। आरोपी कॉन्स्टेबल को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। वह उसके कॉल डिटेल्स और मैसेज चेक करता रहता था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बहस हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here