होम राज्य उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने कराया गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता का...

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने कराया गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,

बदायूँ।गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में आज गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता किया गया जिसमें 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में श्री गुरु नानक देव जी व श्री गुरु गोविंद सिंह जी के इतिहास से आधारित प्रश्न दिए गए थे जिसमें बच्चों द्वारा सभी प्रश्नों का उत्तर लिखत रूप में दिये गये ।

विजयी प्रतिभागियों को 16 जनवरी 2024 को गुरु पर्व वाले दिन सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दो ग्रुप बनाए गए थे जिसमें 16 साल तक के बच्चों का एक ग्रुप था और 16 साल से ऊपर दूसरा ग्रुप था।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रुप से श्रीमती गुरमीत कौर खालसा गुरदीप सिंह चरणजीत कौर हरलीन कौर जसमीत कौर परमीत कौर मनजीत खन्ना गिआनी परमजीत सिंह जी का विशेष सहयोग रहा। समाप्ति पर गुरुद्वारा साहब के महासचिव गुरदीप सिंह द्वारा आए हुए सभी प्रतियोगियों का धन्यवाद किया गया इसके उपरांत सभी को गुरु का लंगर छकाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here