होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी रोडवेज की बसों में बजेगी राम धुन, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क...

यूपी रोडवेज की बसों में बजेगी राम धुन, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बनाया ये प्लान, 22 जनवरी के लिए की गई विशेष तैयारी।

लखनऊ।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है. कार्य योजना के तहत 22 जनवरी तक राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं. 

22 जनवरी तक राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाने के निर्देश दिए गए हैं. इस पहल के जरिए योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के लोगों में रामोत्सव को लेकर उत्साह पैदा करना है, ताकि हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से इस कार्यक्रम से जुड़ सके. 

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम योगी ने अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने 14 जनवरी से अयोध्या के मंदिरों में भजन, रामायण और रामचरितमानस का पाठ और सुंदरकांड जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here