होम राज्य su-30mki Indian air force HAL Virupaksha radar | सुखोई-30 को साल 2045...

su-30mki Indian air force HAL Virupaksha radar | सुखोई-30 को साल 2045 तक फ्लीट में रखने की तैयारी: IAF का सबसे ताकतवर फाइटर जेट किया जा रहा अपडेट; ज्यादा हथियार ले जा सकेगा

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
SU-30MKI फाइटर जेट दो दशकों के इंडियन एयरफोर्स की फ्लीट में शामिल है। इसका कार्यकाल 2045 किए जाने की तैयारी है। जेट में बदलाव किए जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

SU-30MKI फाइटर जेट दो दशकों के इंडियन एयरफोर्स की फ्लीट में शामिल है। इसका कार्यकाल 2045 किए जाने की तैयारी है। जेट में बदलाव किए जा रहे हैं।

इंडियन एयरफोर्स सुखोई -30 एमकेआई फाइटर जेट के लाइफ स्पेन को 20 साल और बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसके लिए कई सारी टेस्टिंग की जा रही हैं और जेट में बदलाव किए जा रहे हैं। यह रूसी फाइटर जेट बीते दो दशकों से इंडियन एयरफोर्स में शामिल है।

डिफेंस के अधिकारियों ने कहा कि SU-30MKI के कार्यकाल को 20 साल और बढ़ाने पर काम चल रहा है। इसके लिए HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) की मदद ली जा रही है।

रूस के फाइटर जेट्स की एयरफ्रेम और दूसरे कंपोनेंट्स काफी मजबूत होते हैं। इसको लेटेस्ट एवियोनिक्स, हथियार और देश में तैयार हुए विरुपाक्ष रडार से लैस किया जा रहा है।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना सक्रिय रूप से अपने उपकरण सूची को स्वदेशी बनाने के मिशन पर काम कर रही है। जल्द ही भारतीय कंपनियों से 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के उपकरण खरीदने की तैयारी में है।

सुखोई -30 एमकेआई की खासियत…

खरीदे जाएंगे 12 सुखोई फाइटर जेट
वहीं, सितंबर 2023 में भारत सरकार ने 45,000 करोड़ रुपए के नौ रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इसके तहत 12 सुखोई लड़ाकू प्लेन (Su-30 MKI) और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें ध्रुवास्त्र खरीदी जाएंगी। साथ ही डोर्नियर विमान का अपग्रेडेशन किया जाएगा।

नवंबर 2023 में बाड़मेर के उतरलाई एयरबेस पर तैनात मिग-21 की एक स्क्वाड्रन को सुखाई-30 MKI की स्क्वाड्रन से रिप्लेस किया गया था। इस एयरबेस पर सुखाई-30 MKI की दो स्क्वाड्रन तैनात हैं। बाड़मेर जिले में पिछले 9 साल में 8 मिग क्रैश हो चुके थे। इसके बाद मिग-21 को एयरबेस से हटाने की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि देश में उतरलाई के अलावा बाकी जगहों पर मिग-21 की तैनात है।

यह खबर भी पढ़ें…

हाइवे बनेगा लड़ाकू विमानों का अड्डा:यहां से महज 5 मिनट में फाइटर प्लेन हैदराबाद पहुंच जाएंगे

केंद्र सरकार ने युद्ध जैसे हालात में देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूत करने की दिशा में भारत-पाक बॉर्डर पर इमरजेंसी हाइवे हवाई पट्टी बनाई है। युद्ध जैसे हालात में भारतीय वायु सेना अगड़ावा में बनी 3200 मीटर लंबी इमरजेंसी हवाई पट्टी का इस्तेमाल सिर्फ फाइटर प्लेन के लिए कर सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…

इटली-जापान के साथ स्टील्थ फाइटर जेट बनाएगा ब्रिटेन: 2035 में उड़ान भरेंगे

यूरोप और एशिया के तीन देश मिलकर चीन को डिफेंस टेक्नोलॉजी के मामले में टक्कर देने जा रहे हैं। जापान, इटली और ब्रिटेन 2035 तक स्टील्थ फाइटर जेट की एक स्पेशल स्क्वॉड्रन लॉन्च करेंगे। इसे नेक्स्ट जेनरेशन फाइटर जेट्स और सीक्रेट कटिंग एज टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here