होम राज्य उत्तर प्रदेश Purani Galla Mandi Renamed As Ram Bazaar In Pilibhit – Amar Ujala...

Purani Galla Mandi Renamed As Ram Bazaar In Pilibhit – Amar Ujala Hindi News Live – Pilibhit:अब राम बाजार के नाम से जानी जाएगी पुरानी गल्ला मंडी, राज्यमंत्री ने कहा


पीलीभीत में पुरानी गल्ला मंडी का नाम बदलकर राम बाजार कर दिया गया

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया सड़क का लोकार्पण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पुरानी गल्ला मंडी में 24.95 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई गई है। रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही इस मंडी को राम बाजार के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया।

पुरानी गल्ला मंडी में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सड़क पर जिन श्रमिकों ने काम किया उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरानी गल्ला मंडी के व्यापारियों ने राज्यमंत्री से पुरानी गल्ला मंडी का नाम राम बाजार रखने का प्रस्ताव रखा, साथ ही सीसी रोड के निर्माण के लिए आभार जताया। इस पर राज्यमंत्री ने भी नामकरण पर हामी भर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नाम का शिलापट भी लगवा दिया जाएगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग के राजेश कुमार, सहायक अभियंता शैलेंद्र चौधरी, जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार, विकास श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, संजय पाण्डे, संजीव शर्मा, देव प्रकाश, मनोज मिश्र, विक्रम गंगवार, दीपू शंकर, अनूप गंगवार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here