होम राज्य उत्तर प्रदेश Dadraul Bjp Mla Manvendra Singh Passes Away In Shahjahanpur – Amar Ujala...

Dadraul Bjp Mla Manvendra Singh Passes Away In Shahjahanpur – Amar Ujala Hindi News Live


Dadraul BJP MLA Manvendra Singh passes away in Shahjahanpur

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here