
एसएसपी शलभ माथुर – फोटो :स्वदेश केसरी
अलीगढ़।डीआईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर को पदोन्नति हो गई है। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक बन गए हैं।
डीआईजी शलभ माथुर को आईजी और एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीआईजी पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। जिससे दोनों आईपीएस अधिकारियों के परिवार में खुशी का माहौल है।पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को शासन ने पदोन्नत किया है। दोनों ही अधिकारियों को नववर्ष से पूर्व ही यह तोहफा मिला है। 2006 बैच के आईपीएस शलभ माथुर मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। उन्हें मुरादाबाद से 24 जून 2023 को यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया था।
डीआईजी शलभ माथुर को एक व्यवहारिक, तेज तर्रार एवं कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्हें शासन ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है।

2010 बैच के आईपीएस कलानिधि नैथानी मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उन्हें काफी पहले ही आईपीएस सलेक्शन ग्रेड पद पर प्रमोशन दिया गया था। उन्हें अलीगढ़ एसएसपी के रूप में 25 मार्च 2021 को तैनाती मिली थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी को कड़क अनुसाशन, अपराध पर नियंत्रण, बेहतरीन कानून व्यवस्था, न्यायप्रियता, सटीक जनसुनवाई करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
1 जनवरी को एडीजी जोन कार्यालय में एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार ने उनकी वर्दी पर रैंक प्रतीक लगाए। शलभ माथुर आगरा और मथुरा में बतौर एसएसपी तैनात रह चुके हैं। वह वर्तमान में अलीगढ़ के डीआईजी हैं।

























