होम राज्य उत्तर प्रदेश सीतापुर में भाजपा नेता के फार्म हाउस में बाघ। -अमर उजाला...

सीतापुर में भाजपा नेता के फार्म हाउस में बाघ। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


सीतापुर में बीजेपी नेता के फार्म हाउस में बाघ.

फार्म हाउस में दिखा बाघ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भाजपा नेता के फार्म हाउस पर बाघ देखा गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के जिम्मेदार बाघ को पकड़ने की फिराक में हैं।

क्षेत्र के खेवटा रामपुर में भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थी का एक फार्म हाउस बना हुआ है। जहां पर शनिवार रात एक बाघ को देखा गया। इसकी जानकारी उनके पुत्र नमीन्द्र अवस्थी ने वीडियो के साथ साझा की।

इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ पर नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी हुई है।  इस तरह से बाघ देखे जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here