बिल्सी।थाना परिसर में आज आयोजित होने वाला थाना समाधान दिवस जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते औपचारिक हो कर रह गया। थाना एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों एसडीएम प्रावर्धन शर्मा, सीओ शुशील कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सहित तहसील के अन्य कर्मचारियों की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के चलते सभी अधिकारी आज आयोजित थाना दिवस से अनुपस्थित रहे, जिसके चलते फरियादी आकर वापस लौट गए।आज का यह दिवस मात्र औपचारिक होकर रह गया।दोपहर तक दिवस में रामपाल सिंह शाक्य लेखपाल प्रदीप सक्सेना राजस्व निरीक्षक पंकज कुमार सिंह चकबंदी लेखपाल एवं गर्म राजस्व लेखपाल की मौजूदगी रही।

























