- मुख़्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के खिलाफ बड़ा एक्शन
- LDA ने सिराज अहमद के आलिशान FI अस्पताल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया
लखनऊ:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बिल्डर सिराज अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके नई आलीशान FI अस्पताल को धवस्त कर दिया. सिराज अहमद मुख़्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है.एलडीए और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मानक के विपरीत बनी बिल्डिंग को गिराया जा रहा है। बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग का निर्माण कराया था। मुख्तार के करीबी बिल्डर सिराज पर प्रशासन का शिकंजा कसा गया है।लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे पर स्थित इस अस्पताल को अवैध घोषित करके सील कर दिया गया था।


शुक्रवार सुबह से ही एलडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच चुके थे। इसके बाद इसे तोड़ने का काम शुरू किया गया। एलडीए का कहना है कि यह अस्पताल मानकों के विपरीत बनाया गया था।
बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. शुक्रवार की सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सिराज अहमद के आलिशान FI अस्पताल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इससे पहले 24 दिसंबर को अस्पताल को सील कर खाली करवाया गया था. कैंट रोड स्थित यह अपार्टमेंट बिना नक्शा पास करवाए बनवाया गया था.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच LDA की टम्बुलडोज़र लेकर मौके पर पहुंची और अवैध तरीके से बने अस्पताल को ध्वस्त कर दिया.
इस पर भी जल्द एक्शन होगा।
इस हॉस्पिटल के बगल में ही एफआई टावर है जो इसी बिल्डर ने बनाया है। LDA ने FI टॉवर के दो फ्लोर को अवैध घोषित किया है.उसे भी इसी तरह गिराया जाना है। LDA की तरफ से इसे तोड़ने का नोटिस भी दिया जा चुका है. बताया जा रहा है कि आठवें और 9वें फ्लोर पर बने 24 फ्लैट्स और एक पेंट हाउस बिना नक़्शे के बनाया गया है.जिसके बाद फ्लैट ओनर्स में नाराजगी भी देखने को मिली थी. फ्लैट्स ओनर का कहना है कि जब अपार्टमेंट बन रहा था तब LDA कहां था?
मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शोएब इकबाल, मोनिस इकबाल, सिराज अहमद और माइकल के खिलाफ कैसरबाग में एफआईआर दर्ज है। इनमें से मोनिस को अरेस्ट किया जा चुका है लेकिन सिराज और माइल को अभी पुलिस खोज रही है।

























