बिल्सी। नगर में खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से आई बाबा की अखंड ज्योति का यहां भक्तों ने भव्य स्वागत किया। बताते है कि पांचवी सफल यात्रा करने के बाद बिल्सी नगर में संजीव गुप्ता कन्नौज वाले ने आज बिल्सी नगर में अखंड ज्योति के साथ प्रवेश किया। इस अवसर पर श्री लखदातार सेवा समिति के श्याम प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मान किया। बाद में अखंड ज्योति का नगर भ्रमण कराकर श्री श्याम भवन पर विराजमान कराया। ज्योति के दर्शन कराकर श्याम भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री श्याम भवन के मंहत शिवम माहेश्वरी ने अखंड ज्योति का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गौरव देवल, कौशल देवल, राघव गुप्ता, चिराग मस्तना, विशाल शाक्य, हिमांशु शाक्य, ऋतिक देवल, ऋतिक, अमन, हर्षित निशांत, अमन, सौरभ, जितेन्द्र, सूर्यप्रकाश, लव वार्ष्णेय, प्रेम देवल, अनुभव, काव्य, मोहित गुप्ता, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।

























