बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में कल 22 जनवरी को भगवान श्रीराम से सम्बन्धित भव्य झाकियों को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसको लेकर यहां व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य तरीके से की जाएगी। वहीं कॉलेज में इस दौरान भगवान श्रीराम की अलौकिक झाँकियों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। जिसमें श्री राम के जीवन-चरित्र से सम्बन्धित विभिन्न झाँकियां जैसे रामायण लिखते हुए महर्षि वाल्मीकि जी, श्रीराम का बाल रूप, केवट भवित, अहिल्या का उद्धार, सीता स्वयंवर, रामसेतु, अशोक वाटिका, संजीवनी बूटी एवं राम दरबार आदि की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होने बताया कि नगर के लोग दोपहर दो से पांच बजे तक इनका दर्शन कर सकेगें।

























