होम राज्य Stone pelted on Ram shobha yatra in Mehsana Gujarat cops fire teargas...

Stone pelted on Ram shobha yatra in Mehsana Gujarat cops fire teargas | गुजरात के मेहसाणा में शोभायात्रा पर पथराव, 5 घायल: राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा से पहले जुलूस निकाल रहे थे; पुलिस ने आंसूगैस छोड़ी, 15 हिरासत में

मेहसाणा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शोभायात्रा पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं। - Dainik Bhaskar

शोभायात्रा पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। इसे लेकर देशभर के राम भक्त काफी उत्साहित हैं। गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया।

भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

IG वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शाम 4 बजे शोभायात्रा बेलिम इलाके से निकल रही थी। तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

पथराव में राहगीर भी घायल हुए
शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं खेरालू के 62 साल के प्रवीण भाई अंबालाल बारोट एक शादी से आ रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। उनके सिर में 8 टांके लगे और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें वडनगर सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

पथराव में घायल व्यक्ति से मिलने विधायक सरदार चौधरी वडनगर सिविल अस्पताल पहुंचे।

पथराव में घायल व्यक्ति से मिलने विधायक सरदार चौधरी वडनगर सिविल अस्पताल पहुंचे।

खेरालू के बेलिम इलाके में बनी मस्जिद से हुआ हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलिम इलाके में बनी मस्जिद के पास पथराव किया गया है। इसका वीडियो शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।

अयोध्या में 22 जनवरी को है प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे सुबह 10.30 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे, यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here