होम राज्य उत्तर प्रदेश पीलीभीत में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी...

पीलीभीत में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


पीलीभीत में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव मिलक सरैंदा में शुक्रवार को सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मिलक सरैंदा निवासी हरस्वरुप का अपनी पत्नी प्रीति (उम्र 30 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरस्वरुप ने शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में सात अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण के आदेश से कॉलोनाइजरों में खलबली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here