होम राज्य उत्तर प्रदेश पंचायत सचिव ने अनाथ बच्चों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के...

पंचायत सचिव ने अनाथ बच्चों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए जैकेट और ऊनी वस्त्र भेंट किए,

बदायूं। मकर संक्रांति के मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी रीना पाठक ने अनाथ बच्चों को सर्दी से बचाने के लिये बच्चों को जैकेट और ऊनी वस्त्र भेंट किए। रविवार को मकर संक्रांति के पर्व पर पंचायत सचिव रीना पाठक अपने परिवार के साथ अनाथालय पहुंचीं। जहां उन्होंने अनाथ बच्चों का हालचाल जाना इसके बाद उन्हें खाद्य सामग्री और गर्म कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए जिसको पाकर अनाथ बच्चों के चेहरों पर खुशी भरी मुस्कान दिख दी।इसके बाद पाठक परिवार वृद्ध आश्रम पहुंचा जहाँ पर वृद्ध महिलाओं को शॉल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here