होम राज्य उत्तर प्रदेश नाली में मिला नवजात का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

नाली में मिला नवजात का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में शुक्रवार की सुबह बीच गांव में एक नाली में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी,जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि जैसे ही दिन निकला तो गांव के महीपाल सिंह के घर के पीछे एक नाली में नवजात शिशु को नाली पड़ा देखा गया। जिसके बाद यहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस गांव पंहुच गई। नवजात के शव को सील कर पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया। एसएसआई महेंद्र सिंह ने बताया गांव में मिले नवजात के शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here