कन्या राशिफल 2024: वर्ष 2024 में आपकी राशि का स्वामी बुध तीसरे भाव में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है और आय के अच्छे स्रोत बना रहा है। इसके प्रभाव से आपको पूरे साल अपनी मेहनत के दम पर आर्थिक स्थिरता मिलने की संभावना रहेगी।
जनवरी की शुरुआत से मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में सूर्य के साथ गोचर करेगा। बृहस्पति नवम भाव में और राहु, केतु राशि से आठवें और दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसी ग्रह स्थिति में लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
व्यापार में नया वातावरण दिन-ब-दिन अनुकूल होता जाएगा। कन्या राशि के जातकों के लिए इस वर्ष पुराने व्यवसाय के अलावा व्यवसायिक आय के नए रास्ते खुलेंगे। जनवरी की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिससे आपके व्यावसायिक मोर्चे पर सही दिशा मिलने की संभावना रहेगी। लेकिन मई-जून में गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
जुलाई से सितंबर तक आपका प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे व्यापार और नौकरी में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे अटका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपके रुके हुए काम कुछ झंझटों और खर्चों के बाद पूरे हो जाएंगे।
मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। प्रशासनिक अधिकारियों से सफल वार्ता होगी। कार्यस्थल में बदलाव भी हो सकते हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नौकरी, व्यवसाय – रुका हुआ प्रमोशन दोबारा मिलने की संभावना बनेगी। नई नौकरी मिलने से आपको सही दिशा मिलेगी।
महिलाओं के लिए – कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह साल नौकरी में तरक्की देगा।
विवाहित जीवन – आपको जीवनसाथी के साथ विचारों में कुछ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि घरेलू सौहार्द बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें।
छात्र – विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।
वाहन, संपत्ति – चल, अचल संपत्ति और रियल एस्टेट में निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे।