तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बदायूं। बिल्सी रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा 7 के छात्र शौर्य प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफ्लुएंसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग में माध्यम से विद्यालय और शिक्षा के विषय पर अपने विचारों को साझा किया। इस सेमिनार में उपस्थित रहे शिक्षकों और सदस्यों ने शौर्य प्रताप सिंह के विचारों को गंभीरता के साथ समझते हुए विचारों की सराहना की।
शिक्षक छात्रों के लिए मार्गदर्शक होते हैं और जिन शिक्षकों में जुनून और रुचि है, वे निश्चित रूप से अपने छात्रों को उस विषय में दिलचस्पी लेने में मदद करेंगे।शिक्षक जो पढ़ाते हैं वह उससे छात्र की क्षमता को पहचानेंगे और उसे सर्वश्रेष्ठ तक ले जाएंगे।
इस उपलब्धि के बारे में विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह का कहना है कि स्कूल इन छात्रों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता की सराहना करता है,बच्चों के सीखने और विकास के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने में शिक्षकों और माता-पिता दोनों की भूमिका को महत्वपूर्ण होती है। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन न केवल छात्रों के क्षितिज को व्यापक बनाता है बल्कि वैश्विक स्तर पर विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से सम्बन्धित सेमिनार से विद्यार्थियों में वाक्-कौशल, मंच पर अपने विचारों को रखने का हुनर का विकास होता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हमारे विद्यार्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे न केवल उनकी शैक्षणिक क्षमता व उत्कृष्टता भी प्रदर्शित हुई। बच्चों की उपलब्धियाँ फ्यूचर लीडर्स स्कूल द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा और उसके वातावरण के उच्च मानक को दर्शाती हैं।

























