बदायूँ। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हिट एंड रन पर नए दंडात्मक कानून के एक प्रावधान के खिलाफ देशभर के ट्रक ड्राइवर्स का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार (2 दिसंबर) को भी जारी रहा. आवश्यक चीजों की सप्लाई पर इसका बड़ा असर पड़ना शुरू हो गया है. खासकर ट्रक-टैंकरों की हड़ताल के आगे जारी रहने की संभावना के चलते अब लोगों को पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने का डर सता रहा है. इस वजह से बदायूँ में मंगलवार को शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भीड़ लगी हुई है । दिए गए फोटो बदायूँ शहर के सबसे व्यस्त पेट्रोल पंप पंडित जी पेट्रोल पंप के नाम से विख्यात पम्प के हालात हैं जिसमें सैकड़ो की संख्या में दो पहिया बाहन व 4 पहिया वाहन भी लाइन में लगे हुए हैं




बदांयू में जाम लगाकर किया प्रदर्शन
वहीं मंगलवार को बदायूं के कई कस्बों में चालकों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जरीफनगर के कस्बा दहगवां में चालकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। चालकों को जाम खोलने के लिए समझाने गई पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा। कादरचौक, म्याऊं और फेजगंज बेहटा में भी चालकों ने प्रदर्शन किया। इधर शहर में भी रोडवेज बसें दूसरे दिन भी नहीं चली। ट्रक चालकों और कैंटर चालकों की हड़ताल की वजह से कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म होने लगा है। जिससे आमजन में भी इसका असर पड़ने लगा है।
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मंगलवार को पेट्रोल भरवाने और टैंक फुल करवाने को लेकर वाहनों की लंबी कतार लग गईं. वहीं एक माह तक इसकी सप्लाई नहीं होने की अफवाह से कई राज्यों में अफरा-तफरी फैल गई है.।हड़ताल से कहीं पेट्रोल की किल्लत न हो जाए, इस आशंका पर लोग कार व बाइकों में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े हैं जिसके चलते पेट्रोल पम्पों पर लम्बी लाईन देखी जा रही हैं।

























