होम राज्य उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव,

बिल्सी।नगर के खैरी मार्ग स्थित कृष्णा टीवीएस परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में आरएसएस बदायूँ के विभाग प्रचारक विशाल जी ने कहा हिंदू समाज को हमेशा संगठित रहना चाहिए संघ व्यक्ति का निर्माण करता है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।इस अवसर विभाग प्रचारक ने संघ की स्थापना का उद्देश्य और हिन्दुत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक और अन्य अनुषांगिक संगठनों की संघर्ष गाथा और योगदान को रेखांकित करते हुए 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को घर-घर उत्साह के साथ मनाए जाने का आह्वान किया।

उदबोधन के पश्चात सभी ने सामूहिक खिचड़ी भोज किया इस मौके पर नगर संघ चालक डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता , नगर कार्यवाह अखिल मालपानी, जिला संपर्क प्रमुख राजीव , जिला बौद्धिक प्रमुख मुकेश , खंड संघ चालक राकेश यादव , सतीश , आयुष आदि ने अपनी सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here