बिल्सी: नगर के मोहल्ला नंबर 2 स्थित देवकिरण चौक पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दाल बाटी एवं खीर के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था मे सहयोग करने के लिये पंडित राहुल शर्मा ने सचिन वार्ष्णेय, अनिल उपाध्याय, गौरव वार्ष्णेय, सहित अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।
वहीं मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में मां अन्नपूर्णा रसोई पर ₹10 भरपेट भोजन में खिचड़ी के साथ तिल खोया के लड्डू का वितरण किया गया गल्ला मंडी स्थिति ब्रह्मदेव महाराज पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

























