होम राज्य उत्तर प्रदेश इंस्टाग्राम पर राम मंदिर पर भड़काऊ रील पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार।...

इंस्टाग्राम पर राम मंदिर पर भड़काऊ रील पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


इंस्टाग्राम पर राम मंदिर पर भड़काऊ रील पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार।

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


राम मंदिर को लेकर भड़काऊ रील बनाकर एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की है। इसमें दो युवक आपत्तिजनक व भड़काऊ बातें बोलते दिख रहे हैं। रील में युवक भड़काऊ बातें कहने के बाद आखिर में बोलते हैं कि जो बीच में आएगा उसका सिर तन से जुदा हो जाएगा।

ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तमाम लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को कार्रवाई के लिए टैग किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

ये भी पढ़ें – I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस

ये भी पढ़ें – रामलला: सोने की छेनी व चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं बालक राम की आंखें, मूर्ति निर्माण के समय वानर आते थे देखने

साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया था। तफ्तीश के बाद सआदतगंज निवासी रियाज व ठाकुरगंज के अरमान को गिरफ्तार किया गया है। रील रियाज की आईडी से पोस्ट की गई है। दोनों आरोपियों को शांति भंग में जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here