होम राज्य उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया विशेष महत्व -संतोष...

समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया विशेष महत्व -संतोष कश्यप (जिलाध्यक्ष महिला सभा)

तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित की गई महिला चौपाल

बिल्सी। आज तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर, सिरासोल और सतेती में समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से महिला चौपाल आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। साथ ही महिलाओं को पार्टियों की नीतियों से अवगत कराया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने कहा कि सपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण को हमेशा महत्व दिया है। पार्टी जब सरकार में थी तब महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। रानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक दी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी वूमेन पॉवर लाइन 1090 की मदद से 558000 से ज्यादा मामलों में महिलाओं व युवतियों को मदद पहुंचाई गई थी। बिल्सी की नगराध्यक्ष नाहिद अंजुम ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो समाज में सभी महिलाओं विकास में विश्वास करती है। जहां समानता के सिद्धांत पर कार्य किए जाते हों। महिलाएं सशक्त हों और उनका सर्वांगीण विकास हो इस उद्देश्य से सपा की सरकार ने कई स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की थीं। किशोरी शक्ति योजना के तहत महिलाओं व बच्चियों को उचित व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया था। इसलिए आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन आज देश में भाजपा सरकार में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ वाले नारे सभी खोखले है। भाजपा सरकार में चरमराई हुई व्यवस्थाओ को सुधारने के लिए श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला सचिव पूनम गुप्ता, जयासिंह जाटव, बबिता कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन कुमारी,शोभा चौहान आदि महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here