होम राज्य उत्तर प्रदेश संकट मोचन दरबार में दूसरे दिन गरीबों को बांटे कंबल।

संकट मोचन दरबार में दूसरे दिन गरीबों को बांटे कंबल।

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मनाएं जा रहे स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज रविवार को यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण भी किया गया। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि दरबार में दो दिन चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। साथ ही यहां 24 घंटे चले अखण्ड रामायण पाठ का आज समापन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिन्हे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया। दरबार में पंहुचे लोगों का मंहत द्वारा स्वागत-सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसको सफल बनाने में पंडित आशीष वशिष्ट, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकीनन्दन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, राजू माहेश्वरी, मनोज वर्मा, संजीव कुमार, नितिन बाबू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here