होम राज्य उत्तर प्रदेश 25,000 रुपये का इनामी अपराधी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया।

25,000 रुपये का इनामी अपराधी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया।

25 हजार रुपये का इनामी अपराधी तमंचे के साथ पकड़ा गया

उसहैत थाने में पुलिस हिरासत में ईनामी बदमाश। स्रोत-पुलिस

उसहैत। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह 25 हजार के इनामी अपराधी अशोक श्रीवास्तव को दबोच दिया। थाना पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। कोर्ट में पेश कर दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और एसआई जाहिद हुसैन ने बताया कि अशोक श्रीवास्तव कासगंज के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में दुष्कर्म और हत्या केस में वांछित चल रहा था। उस पर कासगंज के थाना सुनगढ़ी, पटियाली और बदायूं में कोतवाली, सिविल लाइंस व उझानी में हत्या, डकैती, पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here