होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा समाचार: आगरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आगरा समाचार: आगरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आगरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

प्रिया की फाइल फोटो:- फोटो : स्वदेश केसरी

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात विवाहिता ने फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पति की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने यह कदम उठाया। खबर पाकर पहुंचे परिजन ने ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी के रूप नगर की है।

मूल रूप से इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के मडेला गांव निवासी ज्ञान सिंह किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रिया (25) की शादी 28 फरवरी 2020 को खंदारी के रूप नगर निवासी अरुण बघेल के साथ की थी। वह टैक्सी चालक है। ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रिया ने रात आठ बजे अपनी मां प्रमिला देवी से फोन पर बात की। तब तक सब ठीक था। रात करीब 11 बजे प्रिया के पति ने उसके फंदे पर लटककर जान देने के बारे में बताया।

वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रिया को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया। बताया कि शादी के एक साल के बाद बेटी प्रिया को उसके पति के अवैध संबंधों के बारे पता चला। विरोध किया तो पति पीटता था। 2022 में सुसरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके चली आई। करीब छह महीने मायके रहने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद भी पति की आदतों में सुधार नहीं आया। पति की हरकतों से तंग आकर बेटी ने यह कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here