नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश में कोविड के नए 614 केस सामने आए हैं। मई 2023 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने बुधवार (20 दिसंबर) को कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के 21 नए मामले सामने आए हैं। गोवा में JN.1 वैरिएंट के 20 मामले और केरल में एक मरीज सामने आया है।
वहीं, देश में बीते 24 घंटे में 614 नए कोविड केस सामने आए हैं, इनमें से 242 केरल में है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 21 मई 2023 के यानी 7 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव कोविड केस 2311 हैं। अब तक 5,33,321 लोगों की जान जा चुकी है। कुल कोविड केसेस 4.50 करोड़ हैं।
कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,44,70,346 करोड़ हो गई है। नेशनल रिकवरी रेट 98.81% प्रतिशत है। वहीं, डेथ रेट 1.19% है। वहीं, देश में कोविड वैक्सीनेशन का ग्राफ 220.67 करोड़ पर पहुंच चुका है।
वहीं, केरल की बात करें तो राज्य में एक्टिव मरीज 2,041 हैं। यहां पिछले तीन साल में कोविड के कारण 72,056 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को सांस संबंधी बीमारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग की।
राज्यों के कोविड का हाल
जैसलमेर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव:युवकों के परिवार और संपर्क में आए लोगों की जांच, होम आइसोलेट किया

जैसलमेर में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों युवकों में सर्दी-खांसी के लक्षण मिले थे। जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टूरिस्ट सीजन के बीच कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मेडिकल विभाग अलर्ट हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
नॉर्वे से जबलपुर आई महिला कोरोना पॉजिटिव:MP में ये तीसरा केस; इंदौर में दो संक्रमित मिल चुके, मालदीव से लौटे थे
मध्यप्रदेश में कोरोना का तीसरा पॉजिटिव केस मिला है। नॉर्वे से जबलपुर आई महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इससे पहले इंदौर में दो केस मिल चुके हैं। फिलहाल, ये पुष्टि नहीं हुई है कि ये तीनों कोरोना के नए जेएन.1 सब वैरिएंट से संक्रमित हैं। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने जेएन.1 सब वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये वैरिएंट अब तक के स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट:सभी जिलों में जांच बढ़ाने के आदेश; पॉजिटिव पाए जाने पर AIIMS भेजे जाएंगे सैंपल
कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर चिंता बढ़ा दी है। JN.1 वैरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक अब सभी जिलों में कोविड की जांच को बढ़ाया जाएगा। साथ ही सैंपल रायपुर एम्स भेजे जाएंगे, जहां यह देखा जाएगा कि कोविड का नया वैरिएंट कहीं प्रदेश में तो पैर नहीं पसार रहा। पूरी खबर पढ़ें…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने की रिव्यू मीटिंग
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रेस्पिरेटरी इलनेस और पब्लिक हेल्थ की तैयारी पर रिव्यू मीटिंग की। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री और ऑफिसर शामिल हुए।
मंगलवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि राज्य में बढ़ते कोविड केस के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है। हम वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कोविड पेशेंट्स को विशेष सुविधाएं देने, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेंगलुरु में 64 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को बताया कि चामरापेट के रहने वाले 64 साल के शख्स की 15 दिसंबर को कोविड से मौत हो गई। अब यह पता लगाया जा रहा है कि शख्स की मौत कोविड के नए सब वैरिएंट JN.1 से हुई है या नहीं। उन्होंने कहा कि शख्स को दिल की बीमारी, हाई बीपी, टीबी, अस्थमा और निमोनिया भी था।

‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ बना सब वैरिएंट JN.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ बताया है। WHO के मुताबिक, JN.1 से ज्यादा खतरा नहीं है। अभी तक मिले मामलों और स्थिति के मुताबिक JN.1 स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है। मौजूदा वैक्सीन इसके लिए कारगार है।
भारत में कहां से आया JN.1 वैरिएंट ?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के मुताबिक 8 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में सबसे पहला JN.1 वैरिएंट सामने आया था। 79 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे। हालांकि बाद में वह ठीक हो गई।
कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 की पहचान पहली बार यूरोपीय देश लक्जमबर्ग में हुई। यहां से यह तमाम देशों में फैलना शुरू हो गया। यह सब-वैरिएंट पिरोलो वैरिएंट (बीए.2.86) से जुड़ा हुआ है। इसे इंसानी शरीर की इम्यूनिटी के खिलाफ खतरनाक बताया जा रहा है। यही वजह है कि नए सब-वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
जरूरत की खबर- कोरोना के नए रूप से इम्यूनिटी फेल: ये 8 लक्षण दिखें तो जांच कराएं, इन 12 टिप्स से रहें सुरक्षित

बीते कई महीनों से चीन में कोविड का नए वैरिएंट JN.1 फैलने की खबरें आ रही थी। लेकिन JN.1 सब-वैरिएंट भारत में भी दस्तक दे चुका है। अब भारत के तमाम राज्यों में इससे होने वाले इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में कोविड की वजह से दो लोगों की मौत हुई। जिसने एक बार फिर से देश में कोरोनावायरस का डर फैला दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में भी नए वैरिएंट में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके बाद अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका में 8 दिसंबर को मिला था पहला JN.1 का मरीज
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा था कि 8 दिसंबर तक अमेरिका में सब वैरिएंट JN.1 अनुमानित 15% से 29% कोविड केस के लिए जिम्मेदार है। सितंबर में पहली बार JN.1 का मरीज सामने आया था।


























