यूपी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश: कई राज्यों ने सरकारी और निजी स्कूल जाने वालों के लिए शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है। इसी बीच यूपी सरकार ने भी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने जानकारी भी साझा की है।
उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जिसके मुताबिक अब राज्य में स्कूल 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेगे। स्कूल अपने तय समय के अनुसार 15 जनवरी से खुलेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी को लगता है कि जिले में ठंड ज्यादा है तो वे छुट्टियों में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं।इन दिनों की छुट्टी को शीतकालीन अवकाश में गिना जाएगा। वहीं, स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। यानि कि स्कूलों में अवकाश 14 जनवरी तक रहेगा।

























