तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। नगर के खैरी रोड स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में आज बच्चों ने क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया। यहां मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें कलर पेपर और रुई की मदद से बच्चों ने सुन्दर-सुंदर सांता क्लॉस और क्रिसमस ट्री बनाये। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा केजी खुशबू, कक्षा एक से शिवांश, कक्षा दो से शिवम, कक्षा तीन से अलिसवा, कक्षा चार से गणेश, कक्षा पाँच से कनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि क्रिसमस का त्योहार हमे प्रेम और करुणा का संदेश देता है। पूरी दुनिया में और खासकर ईसाई बाहुल देशों में क्रिसमस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

























