लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और गृह विभाग को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट के निर्देश दिए हैं. इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल तक की छूट दी जाएगी. यह छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगी. बीते कुछ दिनों से विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ किसान नेता और बीजेपी के नेता भी आयु सीमा में छूट देने की मांग कर रहे थे. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को आयु सीमा में छूट देने के निर्देश दिए हैं.

फ़ोटो: सांकेतिक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट का आदेश जारी करेगा.
UPPRPB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी. हालांकि कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो इस नोटिफिकेशन से निराश थे. दरअसल, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5 साल बाद आवेदन मांगे गए हैं, ऐसे में जो लोग सालों से तैयारी कर रहे हैं, वे अब ओवरएज हो चुके हैं. उनकी सरकार से मांग थी कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए. बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल के कम लेकिन 22 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

























