होम राज्य उत्तर प्रदेश मामूली बात लेकर झगड़ा,तीन लोग हुए घायल

मामूली बात लेकर झगड़ा,तीन लोग हुए घायल

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जवी में आज दोपहर दो पक्षों में बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बेहटा जवी निवासी रियासत ने बताया कि उसकी पत्नी मुस्कीन बकरियों को घास लेने के लिए गई। वापस आने पर गांव के अनीश आदि ने घास को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी। जैसे ही मुस्कीन के पति और देवर इल्यास मौके पर पंहुचे तो उनके साथ भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here