होम राज्य उत्तर प्रदेश अवैध खनन के मामले में एक के खिलाफ हुई रिपोर्ट

अवैध खनन के मामले में एक के खिलाफ हुई रिपोर्ट


तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी में पिछले दिनों एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थल से भूमि से मिट्टी का खनन के मामले में क्षेत्र के लेखपाल ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिधौनी तैनात राजस्व लेखपाल सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गांव दिधौनी के गाटा संख्या 591 क्षेत्रफल 0.016 हेक्टेयर जोकि राजस्व अभिलेखों में नाली के रुप में अंकित है। उक्त भूमि से नवाव सिह पुत्र साहब सिंह निवासी बादशाहपुर द्वारा 0.012 हेक्येयर से 149 घनमीटर साधारण मिट्टी का अवैध खनन कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध इसकी रिपोर्ट एसडीएम के समक्ष प्रेषित की गयी। जिसपर एसडीएम द्वारा उपरोक्त नवाव सिह के खिलाफ सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज किराये जाने निर्देश दिये गये है। जिसके बाद लेखपाल की ओर से सार्वजनिक भूमि से मिट्टी का अवैध करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद मिट्टी का खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here