तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
बिल्सी।जनपद की तहसील बिल्सी में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा बिल्सी वासियों को निराश कर गया। नगर के अंबियापुर चौराहे पर बने अशोक चौक और पार्क का लोकार्पण करने आए उपमुख्यमंत्री से बिल्सी वासियों को बिल्सी के विकास के लिये अपनी बर्षों से लंबित रोड़वेज डिपो की मांग पर कुछ ठोस उम्मीद थी लेकिन डिप्टी सीएम ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की। जिसके चलते बिल्सी की जनता को आज भी मायूसी हाथ लगी।
लेकिन बिल्सी की जनता ने हार नहीं मानी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही भाजपा नेता संजीव वाष्र्णेय के आवास से भोजन करने के बाद निकले तो जनता जनता ने अपनी बर्षों पुरानी रोडवेड बस डिपो की समस्या से रु-ब-रु कराते हुए अपनी बात को रखा।जबाब में जनता की मांग को हवा-हवाई करते हुए उन्होने कहा कि बिल्सी में रोडवेज ही नहीं यहां पर हवाई अड्डा भी बनवाएगें। डिप्टी सीएम के इन शब्दों के बाद कुछ कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते नज़र आये वहीं जनता ने उनके हवा हवाई जबाब को सुनकर जनता ने जोर देकर कहा कि हवाई अड्डा नहीं रोडवेज – रोडवेज चिल्लाते रहे।इस पर डिप्टी सीएम मुस्कराकर हाथ हिलाते हुए निकल गये।
उपमुख्यमंत्री के दौरे से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से निराश दिखे। अब जनता को रोडवेज की समस्या का समाधान निकट भविष्य में होता नहीं दिख रहा है। ज्ञात रहे कि बिल्सी क्षेत्र की जनता लंबे समय से यातायात की समस्या से जूझ रही है। हर बार राजनैतिक पार्टियों के नेता हर चुनाव में जनता को केवल झूठे वायदे कर के अपना उल्लू सीधा कर चले जाते है और उनकी समस्या जस की तस बनी रह जाती है।

























