होम राज्य उत्तर प्रदेश अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की...

अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित काव्यांजलि का आयोजन,

बदायूँ । भारतीय जनता पार्टी बदायूं के तत्वावधान में आज बदायूं क्लब बदायूँ के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती की पूर्व संध्या पर काव्यांजलि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने समस्त कवियों के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कवियों को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया। सर्व प्रथम माँ सरस्वती की वंदना अभिषेक अनंत द्वारा की गई।

कवियों में सबसे पहले सचिव बदायूं क्लब डा अक्षत अशेष नेअटल जी के प्रति काव्यमय श्रधांजलि देते हुए कहा, ‘कोई कहते हैं अटल बिहारी वाजपेयी, काल की कराल क्रूर चाल से दले गये, कोई कहते हैं श्रम की जलाकर मशाल, श्रम जन्य किसी रोग द्वारा वे छले गये, कोई कहते हैं स्वस्थ्य राजनीति के लिए वे अटल संदेश देके तम साथ ले गये, नहीं नहीं वे तो मेरे भारत का हाल चाल शहीदों को बतलाने स्वर्ग में चले गये।।


कवि भूराज सिंह ने कहा,
अस्तित्व न रहे मेदिनी का दिनकर की हस्ती नहीं रहे ….. ये भी संभव है सागर में केवट या कश्ती नहीं रहे ,, वे कालचक्र के बाहर हैं,वे अमर हो गए हैं सुन लो….. मेरे सम्मुख मत कहा करो श्रद्धेय अटल जी नहीं रहे।
कवि चंद्र पाल सिंह सरल ने कहा,
बेशक नहीं गुलाव हैं हम ,पर मतलव की फुलवारी हैं
नज़र उठाकर देखो,हम ग़ुलशन में सब पर भारी हैं।
अभिषेक अनंत ने कहा,
अटल जिनके इरादे थे अटल जिनकी कहानी है
उन्हीं की याद में हमको अटल ये लौ जलानी है।
युवा कवि अखिलेश ठाकुर ने कहा,
जितने जरूरी देश को थे गांधी उतने ही,
नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी जरूरी थे
वरिष्ठ कवि डा राम बहादुर व्यथित ने कहा,
खून से भीगी कोई कहानी लिखो।
इन शहीदों की जोशे जवानी लिखो।
सर होवे कलम कोई चिंता नहीं।
दूध को दूध ,पानी को पानी लिखो।

गोष्ठी का संचालन अभिषेक अनंत ने किया।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, धीरज पटेल, मोनिका गंगवार, अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा, प्रेमलता दिवाकर, मुनीश अग्रवाल, संजीव शर्मा, मनोज चंदेल, मुकेश यदुवंश, जितेंद्र सोनकर, अभिषेक वर्मा, अमन साहू, रवि वाल्मीकि, राजू प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, डॉ राजकुमार, डीपी पाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here