होम राज्य उत्तर प्रदेश सुबह सुबह भीषण गोलीबारी से दहला प्रदेश, मरने वालों में पूर्व जिला...

सुबह सुबह भीषण गोलीबारी से दहला प्रदेश, मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोग की बिछ गई लाशें,डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस पहुंची है।

पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी पहुंच रही है। छह लोगों की हत्या से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा है।

गांव में भारी फोर्स तैनात
 रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह ही गांव के दो गुटों में झगड़ा हो गया और देखते ही देखते लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बंदूकें लेकर लड़ पड़े. इसी गोलीबारी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मौत हो गई.इसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने भी सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया. इस हमले में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और तीन अन्य लोग मारे गए हैं. इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है. इसके अलावा, हत्यारोपियों की तलाश भी की जा रही है. फिलहाल, गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और पीएसी को भी भेजा जा रहा है.

मौके पर पुलिस सहित आलाअफसर मौजूद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन भी सकते में है. पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वारदात वाली जगह पर डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं. पीएसी को भी लगाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here