होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं क्लब ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की...

बदायूं क्लब ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, रक्तदान,फल वितरण सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

बदायूं । 2 अक्टूवर के विशेष दिन पर आज बदायूं क्लब, बदायूं में क्लब के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।जिला प्रशासन के निर्धारित जनपदीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत बदायूं क्लब सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सदस्यों ने रक्तदान किया, साथ ही गुरुकुल के बच्चों में फल वितरण किया।

प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल मे प्रारम्भ हुये रक्तदान शिविर में क्लब के सदस्यो ने रक्तदान किया । मुख्य चिकित्साधीक्षक के निर्देशन में जिला अस्पताल की रक्त विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का रक्त लिया। सभी पदाधिकारियों द्वारा गुरुकुल जाकर वहां अध्ययनरत छात्रों को फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर बोलते हुए बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि आज भारत की दो महान विभतियों आज जन्मदिन है जिन्होंने सदैव सेवा भाव का मार्ग चुना। उनकी इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर आज के दिन रक्त दान करना एक महान कार्य है। आगे बोलते हुए डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि क्लब पूर्व की भांति भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक कार्यो के आयोजनों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

क्लब के सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने दोनों विभूतियों के तमाम प्रसंगों को याद करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर सहसचिव अनूप रस्तोगी,सांस्कृतिक सचिव, अंकेक्षक वरिष्ठ सदस्य डॉ. भास्कर शर्मा, दिनेश चन्द्र वर्मा, रजनी मिश्रा, सदस्य नरेश चन्द्र शंखधार, प्रशांत दीक्षित, सुमित मिश्रा, इजहार अहमद सहित जिला अस्पताल की ओर से शुभम रस्तोगी, शेहरोज खान, मृत्युजंय, गंगा सिंह वर्मा, पवन, सचिन कुमार प्रजापति, ने उपस्थित होकर सहयोग किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं देकर इस पुनीत कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here