होम राज्य उत्तर प्रदेश हरियाणा के ‘नूंह’ में निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की घटना पर पंजाबी...

हरियाणा के ‘नूंह’ में निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की घटना पर पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूँ ने जताया रोष,दोषियों को मिले कड़ी सज़ा-गुरदीप सिंह धींगड़ा।

बदायूँ।पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूँ की एक बैठक  गुरदीप सिंह धींगड़ा की अध्यक्षता में होटल फोरलीफ़(कंट्री इन) में संपन्न हुई। बैठक में हरियाणा के नूंह में निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की घटना कि कड़ी निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया गया। सभी ने एक स्वर में इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और इस प्रकार की घटना की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो इस की हरियाणा और केंद्र सरकार से अपील की गई।साथ ही नूंह के लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की गई।
इस मौके पर सुशील धींगडा, परविंदर सिंह दुआ,जगजीत बोहरा, सुनील नारंग, ओम प्रकाश कोचर, नवनीत सिंह दुआ, राजेंद्र अनेजा एडवोकेट ,अशोक नारंग, हरीश बजाज,सुनील धींगड़ा,सुरेंद्र कुमार नानक, हरभजन सिंह ,अनिल जटवानी,राकेश सेठी ,उमेश अरोरा, मनमोहन भसीन ,रुपेंद्र सिंह लामा, विकास आहूजा, राजेश कुमार धींगड़ा, देवेंद्र मिनोचा ‘मोनू’,वरुण आहूजा,तनुज आहूजा, अमित गांधी,देवेंद्र धींगड़ा, विशाल दीवान, गौरव ग्रोवर आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here