होम स्वदेश केसरी ब्यूरो ब्राह्मण महिला जागृति मंच” बदायूँ की सदस्यों द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

ब्राह्मण महिला जागृति मंच” बदायूँ की सदस्यों द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों व छात्राओं संग पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।

“ब्राह्मण महिला जागृति मंच” बदायूँ की सदस्यों द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को शिक्षकों व छात्रों संग पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती अल्पना कुमार जी और वहां की छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया।

इस दौरान ब्राह्मण जागृति मंच की सभी महिला सदस्यों ने अध्यापकों व छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाया। इस दौरान सलोनी पाठक ने सभी स्कूली छात्रों से स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर प्रांगण को हरा भरा बनाने में अपने सहभागिता करने साथ ही साथ ही इन लगाए हुए पेड़ों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी की प्रतिज्ञा दिलाई।माला पाराशर ने स्कूल की प्रधानाचार्या ,अध्यापिकाओं व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मंच की महिला सदस्यों में सलोनी पाठक, माला पाराशर ,सुनीति उपाध्याय, तनु रिचा अशेष ,नीलिमा भारद्वाज ‘पारुल वशिष्ठ ‘ चारु शंखधार’ अमिता उपाध्याय, बबली शर्मा ‘सीमा शर्मा पूनम शर्मा ‘नीतू मिश्रा ‘सुरभि पाराशर आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here