होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में क्रिसमस की रही धूम, सैंटा क्लॉस की...

लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में क्रिसमस की रही धूम, सैंटा क्लॉस की वेशभूषा में पहुंचे बच्चे,विद्यालय द्वारा बच्चों को कराया चर्च भ्रमण।

बदायूँ। सिविल लाइन स्थित लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में आज क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे सैंटा क्लॉस की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी ने बच्चों को क्रिसमस त्योहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि” देना लेने से ज्यादा महत्वपूर्ण है ”

सभी बच्चों व स्टाफ ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को चर्च भ्रमण कराया गया साथ ही इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न एक्टिविटी कराई गई। जिसमें प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या गौड़, श्वेता, कोमल ,गौरी ,स्नेहा ,प्रियंका ,मिलि और पूर्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here