होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना ‘क्रिसमस डे’

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना ‘क्रिसमस डे’

बदायूं।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में “क्रिसमस डे” धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष श्रीमान वेदब्रत त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित कई नाटक ने प्रस्तुत किए।

सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये।सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा।स्कूल की प्रधानाचर्या डा० अनुनंदिनी शर्मा ने बच्चों को प्रभूयीशू के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए।
विद्यालय प्रांगण से कक्षा पीजी से द्वितीय के छात्रों ने चर्च का भ्रमण किया ।
क्रिसमस डे पर विद्यालय में विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया। स्कूल निदेशक श्रीमती छवि शर्मा, श्रीमती रीता शर्मा, श्री देवव्रत त्रिवेदी व उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र व शिक्षक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here