बदायूँ।रविवार को शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में भव्य स्पर्धा 2.0 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,कार्यक्रम क्रिसमस थीम पर आयोजित था ,
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार (मुख्य विकास अधिकारी) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व गुब्बारे के सहारे मैस्कॉट के बैनर को हवा में उड़ा कर कार्यक्रम का आगाज किया,साथ ही मशाल जलाकर मार्च पास्ट किया गया।
स्पर्धा 2.0 में मैस्कॉट का विषय बया चिड़िया रही!




कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया,
इस स्पर्धा 2.0 को पेरेंट्स स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था इस दौरान अभिभावकों के मनोरंजन हेतु बहुत से गेम,व स्टेज कार्यक्रम रखे गए जिनमें प्रतिभागिता हेतु अभिभावकों ने 1 सप्ताह पहले ही बढ़चढ़कर ऑनलाइन आवेदन किये गए थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिसमस थीम (रेड एंड वाइट) पर आधारित भव्य सजावट व 10 फीट का सैंटा क्लॉस का पुतला रहा जिसके साथ सेल्फी की कतार लग रही-कार्यक्रम में 3 सेल्फी कॉर्नर, बनाये गये थे जहां सभी अभिभावक बच्चों संग सेल्फी लेते दिखे आयोजन के मुख्य आकर्षण फोटो स्टूडियो, स्टेज कार्यक्रम एवं फूड कॉर्नर रहे!
स्पर्धा 2.0 में एक मेल एक फीमेल को चैंपियन चुनाव किया गया , चैंपियन ओवरऑल स्पर्धा 2.0 के ओवरऑल मेल चैंपियन के रूप में श्री अनिल कुमार राठौर अभिभावक काव्या पटेल कक्षा 4 आनंद पटेल कक्षा 2 स्मृति हाउस एवं ओवरऑल फीमेल चैंपियन के लिये श्रीमती अनुराधा यादव को चुना गया जो मीत प्रीत यादव कक्षा 7 चेतना हाउस की अभिभावक हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कौशिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद अभिभावकों से मिलना व मनोरंजन के रूप में उनके साथ कुछ समय बिताना है क्योंकि मनोरंजन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है हमारे मन और दिल को प्रसन्न करने के लिए मनोरंजन की आवश्यकता होती है,अंत मे प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया।विद्यालय के डायरेक्टर श्री विवेक भारती जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बचपन में मनोरंजन की कोई सीमा नहीं होती लेकिन व्यक्ति की उम्र के साथ मनोरंजन की सीमाएं भी सीमित हो जाती है इसी सीमितता को दूर करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिससे मनोरंजन की सीमा को एक नया रूप दिया जाए,
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर श्री हरप्रीत सिंह जी, डायरेक्टर श्री विवेक भारती जी, मैनेजर श्रीमती ज्योति सक्सेना जी, प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कौशिक जी समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री सुनील साहनी व शिक्षिका अनुष्का सिंह ने किया,














