होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूँ ने बलिदानी वीर बाल दिवस...

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूँ ने बलिदानी वीर बाल दिवस पर अपने छात्रों को दिखाई “चार साहिबज़ादे” फिल्म,

बदायूँ ।श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल,पंजाबी चौक बदायूँ ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बलिदानी वीर बाल दिवस के उपलक्ष में अपने सभी छात्रों को “चार साहिबज़ादे” फिल्म बच्चों को दिखाई साथ ही इस अवसर पर कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों को बलिदानी वीर बाल दिवस पर प्रतियोगिताएं भी कराई गई इसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 में निबंध कक्षा 4 से कक्षा 5 में प्रश्न उत्तर और कक्षा 1 से कक्षा 3 में चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने बच्चों को चार साहिब जादो के बारे में बताया तथा श्रीमती बीना कोचर एवं स. गुरदीप सिंह जी ने 1 ,2 , 3 आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए इस दौरान सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here