होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में 11 पुलिस अधीक्षक बदले यहां देखें पूरी लिस्ट,

यूपी में 11 पुलिस अधीक्षक बदले यहां देखें पूरी लिस्ट,

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर अभी जारी है। सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से कई आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किया है। यूपी में अब 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें प्रतीक्षारत रहे दो पुलिस अधीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य को पुलिस अधीक्षक विशेष अनुसंधान दल लखनऊ, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखवऊ बनाया गया है।

11 पुलिस अधीक्षक बदले नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती शफीक अहमद – प्रतीक्षारत – पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण), प्रशिक्षण निदेशालय। राजेश कुमार श्रीवास्तव – प्रतीक्षारत – पुलिस अधीक्षक (वीआइपी) सुरक्षा मुख्यालय। अनीस अहमद अंसारी – संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), लखनऊ। राज कमल यादव – संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक पीटीसी, सीतापुर। सुभाष चन्द्र शाक्य – संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक एसआइटी, लखनऊ। अनूप कुमार सिंह – संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं, लखनऊ। पूजा यादव – संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक (रेलवे), लखनऊ। शैलेश कुमार यादव – डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक (मानवाधिकार), डीजीपी मुख्यालय। राधेश्याम – डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), लखनऊ। सुरेन्द्र बहादुर – डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक (लोक शिकायत), डीजीपी मुख्यालय। मु.नेजाम हसन – डीजीपी मुख्यालय – पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रंथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here