बदायूँ।आज 5 सितंबर को जिलाधिकारी ने जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिक्षकों को सम्मानित किया इस अवसर पर राज्य पुरस्कार 2021 में चयनित होने पर श्रीमती सीमा राजन को जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से बच्चों को मूल्यपरक शिक्षा देने की अपील की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक सम्मान आयोजन किया गया था जिसमें उनके गुरु तथा प्राथमिक व माध्यमिक के गुरुओं को सम्मानित किया गया प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षक ,शिक्षामित्र व अनुदेशकोंको सम्मानित किया गया।सालारपुर ब्लॉक के लाखन सिंह , ऋतु शर्मा , आयुषी पाराशरी , अनुदेशक विपिन पटेल भी सम्मानित किये गए।

























