होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा संकल्प सेवा समिति ने शिक्षक दिवस पर नगर के विभिन्न कॉलेजों...

युवा संकल्प सेवा समिति ने शिक्षक दिवस पर नगर के विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को किया सम्मानित।

बदायूँ।आज युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में शिक्षक दिवस पर नगर के विभिन्न कॉलेजों में संस्था द्वारा प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया।संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में आज श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के कर्मठ, ईमानदार, के बल पर प्रधानाचार्य के पद पर पहुंचने वाले श्री संदीप भारती जी को संस्था द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर केक भी काटा गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप भारती ने कहा कि युवा संकल्प सेवा समिति के सभी सदस्य विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं जिनका कहीं ना कहीं हमारे विद्यालय से लगाव रहा है संस्था द्वारा छात्र हितों में समय-समय पर बहुत प्रशंसनीय कार्य किए जाते हैं जिसमें छात्रों को सम्मानित तो किया ही जाता है उसके साथ गुरुजनों को सम्मानित करने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है यह एक सराहनीय कार्य है।
संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने बोलते हुए कहा कि गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। उन्होंने कहा कि कालेज के प्रधानाचार्य का सम्मान इसका अर्थ है कि पूरे कालेज का सम्मान है।
संस्था के उपसचिव निखिल गुप्ता ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता कुम्हार और माटी की तरह होता है जिसे कुम्हार एक नया रूप प्रदान करता है उसी प्रकार शिक्षक भी अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।भाजपा नेता पारस गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर संस्था द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है और बहुत ही सराहनीय है।
इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य वेद प्रकाश राठोर, मुनीश कुमार, योगेंद्र सागर, अंकित राठौर, सौरभ कुमार, कॉलेज के सभी शिक्षक गण व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here