होम राज्य उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रधानमंत्री आसरा आवास कालोनी पर आयोजित...

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रधानमंत्री आसरा आवास कालोनी पर आयोजित गणेश महोत्सव का हुआ विसर्जन,

बदायूँ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में प्रधानमंत्री आसरा आवास कालोनी निकट बाईपास पर कई दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का आज आरती के बाद विसर्जन हो गया।

आज गणेश महोत्सव विसर्जन से पूर्व विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर आरती उतारी ,कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा ,जिला मठ मंदिर प्रमुख राजीव जोहरी ,जिला कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल ,जिला सह मंत्री हरिओम पाठक ,सह जिला मंत्री राजेश बाबू ,विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता शुभम रस्तोगी, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर ,नगर अध्यक्ष गौरव गोविंद भारद्वाज ,शिवम जौहरी आशीष भारद्वाज जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता उपस्थित थे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मयूर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here