बदायूँ।शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल द्वारा वयोवृद्ध शिक्षक पूर्व विधायक श्री प्रेम स्वरूप पाठक का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया,



रोटरी अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी ने मालार्पण किया, सचिव संजय रस्तोगी ने शॉल उढ़ाई ,विपिन अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सभी रोटेरियन साथियों ने गुरुजी की लम्बी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी, सचिव संजय रस्तोगी, विपिन अग्रवाल, सुरेंद्र चाणक्य, डॉ संजीव गुप्ता, पवन शर्मा, मुकेश रस्तोगी, अनिल गुप्ता ठेकेदार, सुरजीव गुप्ता आदि सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

























